लखीसराय, मई 11 -- कजरा, एक संवाददाता। कजरा-सूर्यगढ़ा मुख्य मार्ग पर इन दिनों ऑटो चालकों द्वारा खुलेआम यातायात नियमों की अनदेखी की जा रही है। क्षमता से अधिक यात्रियों को ऑटो में बैठाकर सफर कराया जा रहा है, जिससे आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। कई ऑटो में यात्रियों को अंदर के साथ-साथ पीछे और किनारों पर लटकाकर बैठाया जाता है, जिससे लोगों की जान जोखिम में पड़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ओवरलोडिंग के कारण कई बार ऑटो अनियंत्रित होकर पलट चुके हैं, जिसमें यात्री घायल भी हुए हैं। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं होने से चालकों के हौसले बुलंद हैं। खासकर स्कूल और बाजार के समय स्थिति और गंभीर हो जाती है। लोगों ने जिला प्रशासन और परिवहन विभाग से नियमित जांच अभियान चलाकर ओवरलोडिंग पर रोक लगाने तथा यातायात नियमों का सख्ती स...