कौशाम्बी, मार्च 12 -- ओवरलोडिंग को लेकर जिले के प्रशासनिक अधिकारियों ने एक बार फिर सख्ती दिखाई है। बुधवार की रात जिले भर में अभियान चलाकर 16 वाहनों पर कार्रवाई की गई। इसे लेकर वाहन स्वामियों में हड़कंप मचा हुआ है। जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल शर्मा ने ओवरलोडिंग के खिलाफ कड़ाई से अभियान चलाने का आदेश दिया है। उनके निर्देश पर बुधवार की रात परिवहन व खनन विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। उप संभागीय परिवहन अधिकारी तारकेश्वर मल्ल ने बताया कि इस दौरान महेवाघाट में ईंट लदे एक व बालू लदे तीन ट्रक पर कार्रवाई की गई। कड़ा धाम में छह बालू के ओवरलोड ट्रैक्टर पकड़े गए। पीटीओ डॉ. संतोष तिवारी ने सिराथू में बालू के छह ट्रक पकड़े हैं। वाहनों को संबंधित थानों अथवा चौकियों में खड़ा करा दिया गया है। जुर्माना अदा करने वालों को छोड़ा भी गया। एआरटीओ के मुत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.