लखीमपुरखीरी, जून 7 -- पान मसाला की ओवररेटिंग के बाद अब कोल्ड ड्रिंक की ओवररेटिंग का खेल चल रहा है। गर्मी बढ़ते ही कोल्ड ड्रिंक की डिमांड बढ़ी तो ओवररेटिंग शुरू हो गई। इसकी लगातार शिकायतें आईजीआरएस पर हो रही हैं। बांट माप के अधिकारियों का कहना है कि ओवररेटिंग व घटतौली में 92 दुकानदारों पर 1.34 लाख का जुर्माना लगाया गया है। बांट-माप अधिकारी बता रहे हैं कि लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। जुर्माना की धनराशि जमा न करने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पान मसाला की ओवररेटिंग का खेल मार्च महीने से शुरू हुआ। लगातार शिकायतें मिलती रहीं। विभाग के अधिकारी बताते हैं कि इसमें कार्रवाइयां भी की गई। यह भी पढ़ें- एक साल में 216 नमूने, 77 की आई रिपोर्ट, 57 फेल वहीं गर्मी शुरू होते ही अब कोल्डड्रिंक की ओवररेटिंग शुरू हो गई। बांटमाप अधिकारी अधिकारी जगदीश वर्मा ...