जौनपुर, जून 28 -- मुफ्तीगंज। पुलिस चौकी क्षेत्र के मुफ्तीगंज बाजार स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर निर्धारित मूल्य से अधिक दाम लेने का विरोध करना एक ग्राहक को भारी पड़ गया। शराब खरीदने पहुंचे युवक के साथ सेल्समैन के मारपीट किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो में बताया गया कि इटैली गांव निवासी एक व्यक्ति उदियासन स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर शराब खरीदने गए थे। आरोप है कि दुकान पर निर्धारित मूल्य से 10 से 20 रुपये अधिक वसूले जा रहे थे। इसका विरोध करने पर सेल्समैन ने हाथापाई करते हुए मारपीट कर दी। घटना का किसी ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...