ओवररेटिंग, मनमानी में 14 खाद विक्रेतओं के लाइसेंस निरस्त
लखीमपुरखीरी, मई 25 -- लखीमपुर। खाद बिक्री पर लगातार निगरानी की जा रही है, इसके बाद भी बिक्रेता मनमानी कर रहे हैं। कृषि विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 खाद विक्रेताओं के लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं। इस कार्रवाई से खाद दुकानदारों में हड़कम्प मचा है। साथ ही नौ विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी की गई है। जिला कृषि अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि जिले में पर्याप्त मात्रा में यूरिया सहित अन्य खाद है, बावजूद इसके कुछ विक्रेता ओवररेटिंग करते हैं। लगातार शिकायत मिलने पर उन्होंने दुकानों की जांच की साथ ही एडीओ कृषि से भी जांच कराई। जांच में 14 विक्रेताओं के यह ओवररेटिंग सहित अन्य खामियां मिली। पहले तो लाइसेंस निलंबित करते हुए सभी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था। जवाब संतोषजनक न होने पर सभी के लाइसेंस निरस्त कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.