लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 27 -- खाद वितरण में अनियमितता, ओवररेटिंग, स्टॉक रजिस्टर कंपलीट न मिलने और निरीक्षण के समय दुकानें बंद मिलने पर चार खाद विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। एडीओ कृषि की जांच रिपोर्ट पर जिला कृषि अधिकारी ने यह कार्रवाई की है। जिला कृषि अधिकारी की इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कम्प मचा है। जिला कृषि अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि बेहजम ब्लाक के गौरिया में मेसर्स न्यू वर्मा फार्टिलाइजर की दुकान पर स्टाक व बिक्री रजिस्टर अधूरा मिला। पीओएस मशीन व भौतिक सत्यापन में खाद का स्टॉक ठीक नहीं मिला। इसी तरह से फूलबेहड़ ब्लाक के बालूडीह में स्थित मेसर्स हमारा लखीमपुर फार्मर कंपनी निरीक्षण के समय दुकानदार ने बंद कर दिया। इससे सत्यापन नहीं हो सका। गड़बड़ी की आंशका पर कार्रवाई की गई। इसके अलावा मोहम्मदी के रेहरिया मे...