धनबाद, मार्च 29 -- पिछले दिनों ऑल इंडिया डिप्लोमा इंजीनियर्स एंड ऑफिशियल एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल के साथ बीसीसीएल के निदेशक (एचआर) की हुई एजेंडा बैठक में कई मुद्दों पर सहमति बनी थी। इन्हीं में से एक महत्वपूर्ण मुद्दा विभागीय कर्मचारियों, जिन्होंने ओवरमैन एवं माइनिंग सरदार का योग्यता/दक्षता प्रमाण पत्र (कंपीटेंसी सर्टिर्फिकेट) प्राप्त कर लिया है, उनके प्रमोशन का था। एसोसिएशन के महामंत्री कुश कुमार सिंह ने बताया कि प्रबंधन ने इस दिशा में पहल शुरू कर दी है। जल्द योग्यता प्रमाण पत्र हासिल करनेवाले विभागीय कर्मियों का माइनिंग सरदार एवं ओवरमैन पद पर प्रमोशन कर दिया जाएगा।बताया गया कि रिक्तियों को प्राथमिकता के आधार पर पदोन्नत कर इन महत्वपूर्ण पदों को भरा जाएगा। यह निर्णय न केवल कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाने वाला है बल्कि कोलियरियों में सुरक्ष...