बस्ती, मई 30 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जनपद में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। छावनी थाना क्षेत्र के विक्रमजोत चौकी के पास नेशनल हाईवे स्थित ओवरब्रिज पर डीसीएम और सरकारी रोडवेज बस के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि अनियंत्रित हुई बस ओवरब्रिज से नीचे सर्विस लेन पर जा गिरी। हादसे में देवरिया डिपो की बस में सवार करीब एक दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बस यात्रियों को लेकर लखनऊ की ओर जा रही थी。

दुर्घटना का कारण पुलिस के अनुसार ओवरटेक करने के प्रयास में यह दुर्घटना हुई।

घटनास्थल की स्थिति घटना के बाद हाईवे पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस, एनएचआई की टीम और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गया। टीम ने बस मे...