ओवरब्रिज से कूदकर युवती ने दी जान
पडरौना, मई 11 -- हाटा, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के कप्तानगंज चौराहे पर बने ओवरब्रिज से रविवार की दोपहर बाद करीब चार बजे एक युवती ने छलांग लगा दी। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। आसपास मौजूद लोगों ने गंभीर रूप से घायल युवती को तत्काल हाटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के विवरण प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवती साइकिल से ओवरब्रिज पर पहुंची थी। उसने अपनी साइकिल पुल पर खड़ी की और कुछ देर बाद अचानक नीचे छलांग लगा दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि युवती काफी देर से पुल पर अकेले बैठी हुई थी और किसी गहरी चिंता में दिखाई दे रही थी। हालांकि, किसी को यह अंदेशा नहीं था कि वह इतना बड़ा कदम उठा लेगी। मृतक युवती की पहचान हाटा नगर पालिका के वार्ड संख्या एक बाघनाथ मोहल्ले के परा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.