मधुबनी, जनवरी 23 -- मधुबनी, निज संवाददाता। शहर के लोगों के लिए बड़ी राहत की बात है कि रेलवे ओवरब्रिज संख्या 13 के निर्माण को लेकर बड़ी प्रगति हुई है। यह ओवरब्रिज नवंबर 2026 तक बनकर तैयार हो जाएगा। इसके पूरा होने के बाद शहरवासियों को रोजाना लगने वाले भारी जाम से काफी हद तक निजात मिलेगी। सांसद डा. अशोक यादव ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि यह परियोजना वर्षों से लोगों की मांग रही है, जिस पर लगातार प्रयास किए जा रहे थे। अब केंद्र सरकार, रेलवे विभाग और राज्य प्रशासन के सहयोग से यह सपना साकार होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि ओवरब्रिज का निर्माण समय पर और अच्छी गुणवत्ता के साथ पूरा हो, इसके लिए वे स्वयं निर्माण कार्य की निगरानी कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.