आरा, फरवरी 10 -- बिहिया,निसं। बिहिया-बिहटा स्टेट हाइवे 102 पर बिहिया नगर स्थित रेल ओवरब्रिज पर मंगलवार की देर शाम दो वाहनों की आमने-सामने की हुई टक्कर में घंटों जाम लगा रहा। आरओबी पर एक स्कॉर्पियो वाहन व एक कार में आमने-सामने की टक्कर हो गयी। इससे दोनों ही वाहन क्षतिग्रस्त हो गये। घटना में किसी को चोट नहीं आने की बात बतायी जा रही है। बताया जा रहा है कि वाहनों पर सवार लोग बारात में जा रहे थे। इसी दौरान आरओबी पर टक्कर हो गयी। घटना के बाद आरओबी पर वाहनों की लंबी कतारें लग गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों हीं वाहनों को आरओबी से हटवाया। तब जाकर यातायात सामान्य हो पाया। इस दौरान अफरा-तफरी मची रही। वहीं मंगलवार की शाम आरओबी पर एक अनियंत्रित ट्रैक्टर पलट गया। इससे देर तक स्टेट हाइवे पर यातायात प्रभावित रहा। बाद में ट्रैक्टर को हटाया गया।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.