पीलीभीत, फरवरी 10 -- पीलीभीत। नौगवा ओवरब्रिज पर किए जा रहे सौंदर्यीकरण के काम को लेकर मामलाा सामने आया है। इसमें लगाए गए पोल के बोल्ट ढीले किए जाने की साजिश की बात कही गई है। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के मोहल्ला थान सिंह निवासी पंकज राजपूत ने एसपी को शिकायती पत्र दिया। जिसमें कहा गया कि वह नगर पालिका पीलीभीत द्वारा नौगवा चौराहे रेलवे क्रॉसिंग पर स्थित ओवर ब्रिज पर लाइट पोल लगाने का कार्य कर रहा है। 7 फरवरी को मजदूर ने नौगवा ओवरब्रिज पर लाइट पोल लगाए थे। 8 फरवरी को सुबह जब वह कारीगर को लेकर ओवर ब्रिज पर पहुंचे तो देखा कि पुल की बाई साइड पर स्थापित 32 लाइट पोल के सभी स्टैंड के नट बोल्ट ढीले कर दिए गए। आरोप है कि किसी ने जानबूझकर फर्म को बदनाम करने के उद्देश्य से लाइट पोल के नट बोल्ट ढीले किए हैं।पीड़ित ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मा...