लखनऊ, जून 1 -- मानक नगर के ओवर ब्रिज पर मरणासन्न हालत में बाइक टैक्सी राइडर पड़ा मिला। राहगीरों ने राजाजीपुरम के रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से केजीएमयू भेजा गया। वहां उसकी मौत हो गई। पुलिस इसे हादसा मान रही है, जबकि परिजनों ने जांच की मांग की है। हरदोई मल्लावां निवासी रमाकांत वर्मा (30) बाजार खाला के बुलाकी अड्डा में किराए पर रहकर कैब बाइक चलाता था। भाई नीलकांत ने बताया कि ममेरी बहन को रात करीब साढ़े 11 बजे राहगीर ने फोन करके बताया कि एक युवक मरणासन्न हालत में आरडीएसओ पुल पर पड़ा है। उसके बगल में बाइक खड़ी है। यह भी पढ़ें- परिजन पहुंचे थाने, अविनाश की हत्या का आरोप लगाया कॉल आने पर रेनू पति के साथ मौके पर पहुंची तो फुफेरे भाई को रोड पर मरणासन्न देखकर आरएलबी अस्पताल ले गई। जांच में पता चला कि रमाकांत की गर्दन की हड्डी टू...