ओवरब्रिज पर दो बाइकों में भिड़ंत, पांच घायल
कानपुर, जून 8 -- सरसौल। महाराजपुर थाना क्षेत्र के सरसौल ओवरब्रिज पर सोमवार शाम को दो बाइकों में आपस में भिड़ंत हो गई। जिससे बाइक सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से सभी घायलों को सरसौल सीएचसी उपचार के लिए भेजा। महाराजपुर कस्बा निवासी 35 वर्षीय सुनील बाइक से पत्नी अंजू, तीन साल के बेटे आदर्श और साली कामनी को लेकर महुआगांव रिश्तेदार के यहां गए थे। शाम करीब साढ़े सात बजे महुआगांव से वापस घर आ रहे थे। तभी सरसौल ओवरब्रिज पर पीछे आ रहे दूसरे बाइक सवार अविनाश ने सुनील की बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार पांचों लोग घायल हो गए। जिसके बाद सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सरसौल सीएचसी भेजा। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि दो बाइकों में भिड़ंत हो गई थी। घायलों का उपचार कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.