लखीमपुरखीरी, फरवरी 23 -- फरधान, संवाददाता। फरधान कस्बे में नेशनल हाईवे 730 पर रेलवे क्रॉसिंग के ऊपर बने डिवाइडर रहित ओवर ब्रिज पर हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। ब्रिज को शुरू हुए डेढ़ महीना हुआ है जिसमें आधा दर्जन से ज्यादा हादसे हो चुके हैं। दोपहर बाद पड़ोस के गांव का रहने वाला रामविलास फरधान कस्बे में किसी काम को बाइक लेकर गया था। वापस आते समय अपने गांव को जाने के लिए कैमहरा क्षेत्र की तरफ मुड़ने पर हादसा हो गया। हादसे के समय पीछे से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे रामविलास गंभीर घायल हो गया था। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायल को पड़ोस के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरधान ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल को रेफर किया। रामविलास को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ...