उन्नाव, मार्च 16 -- उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के कांशीराम कॉलोनी मोहल्ला के रहने वाले 28 वर्षीय वलीम पुत्र मल्लू एक गैराज में काम करता है। रविवार रात वह बाइक से घर जा रहा था। कचहरी ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार कार ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में वलीम सड़क पर गिर गया, हेलमेट न लगा होने से सिर में चोट आने के साथ दोनों पैरों में भी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद भीड़ लगती देख कार सवार गाड़ी छोड़ कर नीचे खड़ा हो गया है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। वहां परिजनों और रिश्तेदारों की भीड़ लग गई। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर सिर की चोट बताते हुए हैलट रेफर कर दिया। इंस्पेक्टर चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि घायल होने की सूचना मिली थी। घायल को भर्ती भी कराया गया था, लेकिन कोई तहरीर नहीं आई है।

हिंदी हिन्द...