फिरोजाबाद, फरवरी 10 -- शिकोहाबाद में एटा चौराहा ओवरब्रिज पर सोमवार रात सिरसागंज से आ रही ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के दौरान ट्रॉली रेलिंग के ऊपर गिरी। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। अगर ट्रॉली की ईंट ब्रिज से नीचे गिरती तो भीड़ भरे चौराहा पर बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। हादसे में रेलिंग क्षतिग्रस्त हो गई। एटा चौराहे पर सोमवार की देर रात ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली सिरसागंज की ओर से फिरोजाबाद की ओर जा रही थी। एटा चौराहा के पास ओवर ब्रिज पर अचानक से ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर रेलिंग पर जाकर पलट गई। जिससे रेलिंग, फाइबर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे से हाईवे पर अफरा तफरी मच गई। वहीं ट्रैक्टर ट्रॉली की ईंट नीचे को लटक गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सर्विस रोड को बंद कर दिया। बैरिकेडिंग लगा आवागमन रोक दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.