संभल, मार्च 13 -- संभल। चन्दौसी में रेलवे फाटक 36-बी पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के चलते आवागमन फिलहाल बंद कर दिया गया है, लेकिन इसके बावजूद ई-रिक्शा चालक नियमों को दरकिनार कर यात्रियों को सीधे रेलवे ट्रैक तक ले जा रहे हैं। यह लापरवाही कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। स्थानीय लोगों के अनुसार फाटक बंद होने के कारण पैदल आने-जाने वालों को पहले ही काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में ई-रिक्शा चालक ट्रैक के करीब तक वाहन ले जाकर यात्रियों को उतार रहे हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा और बढ़ गया है। चौंकाने वाली बात यह है कि मौके पर किसी भी यातायात पुलिस कर्मी की तैनाती नहीं है। निगरानी के अभाव में ई-रिक्शा चालकों के हौसले बुलंद हैं और वे बेखौफ होकर नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मौके पर तुरंत यातायात...