फिरोजाबाद, जनवरी 8 -- रामनगर विद्युत केंद्र से पोषित 11 केवी पैमेश्वर गेट फीडर क्षेत्र में गुरुवार चौथे दिन भी लोगों को विद्युत संकट का सामना करना पड़ा। रेलवे ओवर ब्रिज पर निर्माण कार्य होने से लगभग पांच घंटे तक बिजली सप्लाई बंद रखी गई। शाम को कार्य देरी से खत्म होने के कारण लोगों को कई समस्याओं से सामना करना पड़ा। लेबर कॉलोनी विद्युत उपकेंद्र के उपखंड अधिकारी जसरथ सिंह ने बताया कि रेलवे विभाग के अनुरोध पर ओवर ब्रिज पर निर्माण कार्य होने के चलते सुरक्षा की दृष्टि से दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक का शटडाउन लेकर रामनगर विद्युत उपकेंद्र से पोषित 11केवी पैमेश्वर गेट फीडर क्षेत्र में बिजली सप्लाई बंद की गई। उन्होंने बताया कि कार्य देरी से होने के कारण शटडाउन को बढ़ाना पड़ा। कार्य समाप्त होते ही क्षेत्र में बिजली की सप्लाई शुरू कर दी गई। उपखंड...