इटावा औरैया, अप्रैल 7 -- इटावा। भरथना में ओवरब्रिज निर्माण और उसके बाद क्रॉसिंग संख्या 20 बन्द करने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। इसमें जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने सिंचाई विभाग, लोक निर्माण विभाग और बिजली विभाग से कहा कि इससे संबंधित समस्याओं का समाधान करें। आसपास बने मकानों को नोटिस दिया जाए। डीएम ने उप जिलाधिकारी से सूची तैयार करने के लिए कहा। यह भी कहा कि यादव नगर मोहल्ला से पाली बंबा चौराहा तक अतिक्रमण हटाया जाए और लोक निर्माण विभाग द्वारा रोड बनाया जाए। उन्होंने कहा कि यह बहुत पुरानी समस्या है, क्रॉसिंग बंद किया जाए। यहां दुर्घटना होने की अधिक संभावना है। उन्होंने कहा कि 39 लोगों के साथ मीटिंग की जाए और उनको बुलाकर मकान खाली करने के निर्देश दिए जाएं। उन्होंने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.