गिरडीह, दिसम्बर 9 -- सरिया, प्रतिनिधि। ओवरब्रिज के संवेदक की लापरवाही फिर एक बार सामने आई। निर्माण कार्य के लिए बनाए गए गड्ढे में सोमवार सुबह एक बछड़ा गिरकर फंस गया। गड्ढा इतना संकरा था कि बछड़ा हिल भी नही पा रहा था। बस चिल्ला रहा था। लेकिन ओवरब्रिज के कर्मचारी के स्थान पर आसपास के लोगों ने दरियादिली दिखाई। करीब एक घंटा के कड़े मशक्कत के बाद रस्सी से उसे बाहर निकाला गया। जबकि ये काम संवेदक के लोगों को करना था। लोगों ने बताया कि अवरोधक नहीं दिए जाने के कारण ये घटना घटी। चूंकि सुबह दो जानवर आपस में भिड़ गए। इसी में एक बछड़ा गड्ढे में जा गिरा। यहां बता देना सार्थक होगा कि कुछ माह पूर्व अवरोधक नहीं दिए जाने व अंधेरे के कारण एक बाइक में सवार दो लोग गड्ढे में जा गिरे थे जिसमें एक की तो मौत शरीर में रॉड घुस जाने की वजह से घटनास्थल पर ही हो गई थी जबक...