हरदोई, फरवरी 25 -- संडीला (हरदोई), संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के सांक ओवरब्रिज के पास मंगलवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है। जनपद सोनभद्र के म्योरपुर निवासी उमेश (40) लखनऊ के पक्काबाग मोहल्ले में अतुल की शटरिंग की दुकान पर मजदूरी करते थे। मृतक की पत्नी मंजू ने बताया कि मंगलवार रात करीब 8 बजे उमेश अपने साथियों अतुल और मनीष के साथ शादी समारोह में जाने की बात कहकर निकले थे। सुबह पुलिस द्वारा हादसे की सूचना दी गई। अतिरिक्त निरीक्षक इद्रेश यादव ने बताया कि रात करीब 10 बजे सांक ओवरब्रिज के निकट तीनों बाइक सवारों को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उमेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अतुल और ...