पीलीभीत, जून 16 -- जहानाबाद। पीलीभीत मार्ग पर रविवार रात ओवरब्रिज के पास एक पिकअप वाहन का टायर फटने से सामने से आ रही बुलेट मोटरसाइकिल से टक्कर हो गई। हादसे में रामनगर कॉलोनी पीलीभीत निवासी पिंटू पुत्र भगवान दास और नितिन मिश्रा पुत्र श्याम मोहन मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बुलेट और पिकअप को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। थाना जहानाबाद के एक्सीडेंट प्रभारी सब इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि वाहन की तकनीकी खराबी और टायर फटने की वजह से हादसा हुआ। मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...