देवघर, मार्च 22 -- देवघर। नगर थाना के अग्निशमन कार्यालय के समीप स्थित ओवरब्रिज के पास शनिवार को एक अज्ञात युवक बेहोशी की हालत में सड़क किनारे गिरा था। स्थानीय लोगों ने सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पीसीआर वाहन संख्या-4 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल व बेहोशी अवस्था में पड़े युवक को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने ने प्राथमिक उपचार कर वार्ड में भर्ती कर लिया है। खबर लिखे जाने तक युवक की स्थित में सुधार नहीं आया है। वह किसी प्रकार की जानकारी नहीं दे पा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...