फतेहपुर, मार्च 2 -- मलवां। थाना क्षेत्र के सौंरा कस्बे में ओवरब्रिज के पास दोपहर करीब दो बजे तीन भारी वाहनों की टक्कर से अफरातफरी मच गई। एक कंटेनर ने आगे चल रही डीसीएम में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कंटेनर अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा में चला गया और सामने से आ रहे ऑक्सीजन कंटेनर से जा भिड़ा। हादसे में दो वाहन चालक केबिन में फंस गए। पुलिस और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकालकर जिला अस्पताल भिजवाया। घायलों में सुदर्शन प्रसाद निवासी गोरखपुर और किशोर कुमार निवासी बिहार शामिल हैं। दुर्घटना के चलते कुछ समय तक यातायात बाधित रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.