इटावा औरैया, जून 2 -- जसवंतनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या-21 गुलाबबाड़ी पश्चिमी के सभासद शेष कुमार यादव ने कस्बा में बने ओवरब्रिज के नीचे सौंदर्यीकरण कराए जाने की मांग को लेकर विधायक शिवपाल सिंह यादव को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने ओवरब्रिज के नीचे फैली धूल-मिट्टी से लोगों को हो रही परेशानी का मुद्दा उठाते हुए आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया कि वार्ड संख्या-21 स्थित एनएच-2 पर निर्मित ओवरब्रिज के नीचे अब तक सौंदर्यीकरण का कार्य नहीं कराया गया है। इससे प्रतिदिन धूल-मिट्टी उड़ती रहती है, जिसके कारण राहगीरों और स्थानीय निवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आसपास के मोहल्लों में प्रदूषण बढ़ने के साथ लोगों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका बनी हुई है। सभासद ने कहा कि इस समस्या को लेकर कई बार एनएचएआई...