बलिया, फरवरी 28 -- बलिया। शहर के ओवर ब्रिज के नीचे गड़वार मोड़ के पास शनिवार को अज्ञात करीब 55 वर्षीय अधेड़ का शव पड़ा मिला। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि पुलिस की जांच में मृतक के पास से ऐसा कुछ भी नहीं मिला जिससे उसकी पहचान हो सके। लोगों का कहना है कि कुछ दिनों पहले भी ओवर ब्रिज के नीचे एक लाश मिली थी। आशंका व्यक्त की जा रही है कि शहर में घुमकर अपना जीवन-बसर करने वाले पुल के नीचे रात गुजारते हैं। इस सम्बंध में चौकी प्रभारी सिविल लाइन गिरिजेश सिंह का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की जानकारी हो सकेगी। उनका कहना है कि शिनाख्त के प्रयास हो रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.