पीलीभीत, फरवरी 14 -- पीलीभीत। असम हाईवे पर बने ओवरब्रिज के नीचे एक बार फिर बांसुरी चौराहा विकसित करने की तैयारी शुरू हो गई है। ओवरब्रिज निर्माण के दौरान यहां वर्षों से स्थापित प्रतीकात्मक बांसुरी को हटाना पड़ा था। यह बांसुरी न केवल एक चौराहे की पहचान थी, बल्कि पीलीभीत की सांस्कृतिक विरासत और शहर की विशेष पहचान का प्रतीक थी। ओवरब्रिज का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण होने के बाद अब संबंधित विभाग ने नीचे के खाली स्थान को व्यवस्थित कर पुनः चौराहे का स्वरूप देने की रूपरेखा तैयार की है। योजना के तहत यातायात संकेतक, गोलाकार संरचना और सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जाएगा। साथ ही ओवरब्रिज के पिलर पर आकर्षक बांसुरी की पेंटिंग कर शहर की पहचान को नए अंदाज में प्रस्तुत किया जाएगा। शहर में प्रवेश करने वाले लोगों के लिए यह स्थान पहचान का केंद्र बिंदु माना जाता थ...