ओवरब्रिज के नीचे जाम, पैदल चलना भी मुश्किल
मैनपुरी, मई 15 -- नवीगंज। कस्बा के ओवरब्रिज के नीचे स्थित मुख्य चौराहा इन दिनों अतिक्रमण की चपेट में है। दिनभर रेहड़ी संचालकों के अवैध कब्जे और डग्गामार ई-रिक्शा व ऑटो चालकों के जमावड़े के कारण यहाँ किसी भी दिन सड़क हादसा हो सकता है। आड़े-तिरछे वाहन खड़े कर सवारियां बिठाने की होड़ और मनमाने ढंग से लगी दुकानों के कारण पैदल यात्रियों और वाहन चालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दो दिन पहले हिन्दुस्तान अखबार में इस समस्या को लेकर खबर प्रकाशित होने के बाद, चौकी पुलिस ने खानापूर्ति करते हुए कार्रवाई के नाम पर महज दो होमगार्डों की तैनाती कर दी लेकिन अवैध अतिक्रमणकारियों और डग्गामार वाहनों के खिलाफ कोई दंडात्मक कदम नहीं उठाया गया, जिससे स्थिति जस की तस बनी हुई है। यह भी पढ़ें- नो पार्किंग जोन के नाम पर कोरम हुआ पूरा, बदलाव नहीं स्थान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.