उरई, अप्रैल 9 -- कालपी। संवाददाता जोल्हुपुर हमीरपुर स्टेट हाईवे के जोल्हुपुर ओवरब्रिज के अंधे मोड़ पर बुधवार रात एक बार फिर बाइक सवार राजमिस्त्री पुल नीचे गिर पड़ा। उसकी बाइक पुल पर मिली जबकि वह करीब 25 फीट नीचे मृत हालत में गिरा मिला। जिसकी पहचान करके पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इससे पहले भी जोल्हुपुर ओवर ब्रिज के अंदर मोड़ की वजह से तीन लोगों की जान जा चुकी हैं।आटा थाना क्षेत्र ग्राम इटौरा निवासी प्रीतम 50 वर्ष राजमिस्त्री का काम करता था और वह घर पर अकेले रहता था जबकि उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है और उसके दो लड़के छोटू और जानू बाहर काम करते हैं। किसी काम के चलते बुधवार रात को वह गांव से कालपी मोटरसाइकिल से जा रहा था। इस दौरान जब वह जोल्हुपुर हमीरपुर स्टेट हाईवे के जोल्हुपुर ओवरब्रिज से गुजर रहा था तभी अंधे मोड़ पर वह डिवाइडर स...