कुशीनगर, जून 2 -- कुशीनगर। कप्तानगंज में ओवरब्रिज बनने के बाद लोगों को सुगम आवागमन की उम्मीद थी, लेकिन पुल के दोनों किनारों पर अधूरी छोड़ी गई साइड लेन अब स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। बरसात के दिनों में जलभराव और गर्मी के मौसम में उड़ती धूल ने लोगों के सामने दोहरी मुसीबत खड़ी कर दी है। मामूली बारिश होते ही सड़कें तालाब का रूप ले लेती हैं, जबकि पानी सूखने के बाद पूरे दिन धूल का गुबार लोगों को परेशान करता है। यह भी पढ़ें- पंडुका पुल निर्माण की धीमी रफ्तार से ग्रामीण चिंतितनालियों की समस्या ओवरब्रिज के किनारे बनाई गई नालियों का ढलान सही दिशा में नहीं होने के कारण बरसाती पानी और नालियों का पानी सड़क पर ही जमा हो जाता है। पिछले सप्ताह हुई बारिश के दौरान पुल के दोनों ओर घुटनों तक पानी भर गया था, जिससे राहगीरों, दुकानदारों और स्थ...