सहारनपुर, मार्च 26 -- नागल। बस स्टैंड पर ओवरब्रिज निर्माण की मांग को लेकर भाकियू रक्षक का हाईवे किनारे चल रहा बेमियादी धरना बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। किसानों और व्यापारियों ने प्रदर्शन कर जल्द निर्माण की मांग उठाई। राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ओहलान ने कहा कि ओवरब्रिज बनने से दुर्घटनाओं में कमी आएगी और लोगों को सड़क पार करने में सुविधा मिलेगी। व्यापारी नेता कपिल डाबर और दीपक गुप्ता ने कहा कि ओवरब्रिज न बनने से व्यापार प्रभावित हो रहा है। जिलाध्यक्ष रविंद्र सैनी ने इसे जनहित से जुड़ा मुद्दा बताया। धरने के दौरान बीडीओ असलम परवेज पहुंचे, जहां किसानों ने फसल नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की। इस दौरान जगदीश वालिया, राकेश धीमान, सुनील शास्त्री, संजीव विश्वकर्मा, विपिन हांडा, अजीत सैनी, रोहित जाट, राहुल फौजी, बिल्लू त्यागी, दीपक वालि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.