हजारीबाग, अप्रैल 25 -- हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। खतियानी परिवार की बैठक पुराना धरना स्थल के समीप अशोक राम की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में केंद्रीय महासचिव मोहम्मद हकीम ने क्षेत्र में बढ़ती आबादी को देखते हुए समुचित बस पड़ाव की व्यवस्था करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद बने बस स्टैंड अतिक्रमण और उपेक्षा के शिकार हो गए हैं, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी होती है। उन्होंने बताया कि हजारीबाग बस डिपो से सैकड़ों गाड़ियां झारखंड और बिहार के विभिन्न जिलों में जाती हैं, लेकिन उचित व्यवस्था के अभाव में सड़क से ही यात्रियों को उठाना पड़ता है। जिला परिषद द्वारा निर्मित राजकीय बस स्टैंड को खिरगांव के मैलाटांड़, रेलवे स्टेशन के पास चालू करने की मांग उठाई गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...