ओवरब्रिज की मरम्मत शुरू होते ही शहर की रफ्तार थमी, घंटों जाम से कराहता रहा शहर
समस्तीपुर, जून 7 -- समस्तीपुर। शहर की लाइफलाइन माने जाने वाले ओवरब्रिज की मरम्मत का कार्य शनिवार से शुरू होते ही पूरे शहर की यातायात व्यवस्था चरमरा गई। सुबह से ही ओवरब्रिज और उससे जुड़े मार्गों पर वाहनों का दबाव बढ़ने लगा और देखते ही देखते दोपहर तक शहर भीषण जाम की गिरफ्त में आ गया। हालात ऐसे हो गए कि करीब छह से सात घंटे से भी अधिक समय तक शहर के प्रमुख मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं और लोग घंटों सड़क पर फंसे रहने को मजबूर हो गए। शाम तक शहर में यही स्थिति बनी रही। जाम का सबसे अधिक असर मोहनपुर रोड, मगरदही घाट, मथुरापुर घाट, बाजार समिति मार्गों पर देखने को मिला। सड़क पर रेंगते वाहनों के बीच एंबुलेंस भी फंस गईं। कई जगहों पर मरीजों के परिजनों को एंबुलेंस से उतारकर गोद में लेकर अस्पताल तक पहुंचाना पड़ा। वहीं यात्री वाहन से उतरकर लोग भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.