ओवरब्रिज की दीवार से टकराया टेंपो, तीन घायल
बरेली, मई 21 -- फतेहगंज पूर्वी। गांव भिंडोलिया, थाना बिथरी चैनपुर निवासी के लोग खुदागंज से मेला देखकर टेंपो से वापस आ रहे थे। टेंपो टिसुआ के पास पहुंचा तो उसमें सवार एक आठ वर्ष का बच्चा लालू नींद में होने की वजह से सड़क पर गिर गया और घायल हो गया। बच्चे ने टेंपो की स्टेयरिंग पकड़ ली जिससे वाहन अनियंत्रित हो गया और टिसुआ ओवरब्रिज की दीवार से टकरा गया। जिसमें सवार जीनत,सुंदरी निवासी भिंडोलिया के चोटें आईं हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से बरेली के अस्पताल भेजा है। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि मेला देखकर आ रहे टेंपो में सवार तीन लोगों के चोट आई हैं उपचार हेतु बरेली भिजवाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.