पूर्णिया, मार्च 15 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ में एक ओर ईद पर्व को लेकर बाजारों में खरीदारी की रौनक बढ़ गई है, वहीं दूसरी ओर बाजार क्षेत्र में जाम की समस्या लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। जलालगढ़ ओवरब्रिज का अंडरपास इन दिनों ऑटो और सिटी रिक्शा (टोटो) चालकों का अस्थायी स्टैंड बन गया है, जिससे यहां अक्सर जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अंडरपास के दोनों किनारों पर बड़ी संख्या में ऑटो और टोटो खड़े कर दिए जाते हैं। इससे सड़क संकरी हो जाती है और वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती है। जलालगढ़ प्रखंड का यह मुख्य मार्ग होने के कारण यहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग बाजार, अस्पताल, बैंक और अन्य जरूरी कामों के लिए आते-जाते हैं। ऐसे में अंडरपास में वाहन खड़े रहने से राहगीरों के साथ-साथ दोपहिया और चारपहिया वाहन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.