कानपुर, मार्च 23 -- कल्याणपुर, संवाददाता। कल्याणपुर के एक निजी अस्पताल में ओवरबिलिंग का आरोप लगाकर तीमरदारों ने जमकर हंगामा काटा। मौके पर पहुंची कल्याणपुर पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। बर्रा निवासी चेतन को लिवर की समस्या होने पर परिजनों ने कल्याणपुर के एक निजी अस्पताल में 20 मार्च को भर्ती कराया था। पत्नी तान्या ने बताया कि भर्ती कराने से पहले अस्पताल संचालक ने पचास हजार रुपये जमा करा लिए। अगले दिन सुबह संचालक ने 80 हजार रुपये और जमा कराने की बात कही। आरोप है कि असमर्थता जाहिर करने पर संचालक ने रकम न जमा करने पर मरीज की छुट्टी करने से इनकार कर दिया। वहीं, उन्नाव निवासी इरफान सड़क हादसे में घायल हो गए थे। पत्नी अमीना ने बताया कि उनसे इलाज के नाम पर दो लाख रुपये जमा करा लिए गए। बावजूद इसके उनके मरीज की हालत में कोई सुधार नहीं है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.