बलिया, फरवरी 14 -- सिकंदरपुर। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। कस्बा के गधी मोहल्ला निवासी दानिश की तीन वर्षीया मासूम को उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया था। परिजनों का आरोप है कि बच्ची को किसी कर्मचारी द्वारा ओवरडोज इंजेक्शन लगा दिया गया, जिससे उसकी हालत अचानक बिगड़ने लगी। परिजनों के मुताबिक डॉक्टर द्वारा लिखी गई दवा की मात्रा स्पष्ट रूप से समझे बिना कर्मचारी ने ओवर डोज इंजेक्शन लगा दिया। आक्रोशित परिजनों ने मामले की जांच कराये जाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.