उन्नाव, जुलाई 21 -- चकलवंशी, संवाददाता। सफीपुर कोतवाली क्षेत्र में उन्नाव हरदोई मार्ग पर सोमवार दोपहर अटवा गांव के पुल के पास सफीपुर से उन्नाव की ओर जा रहे डंपर चालक ने ओवरटेक के दौरान कानपुर से हरदोई जा रही रोडवेज बस में सामने से टक्कर मार दी। हादसे में बस चालक कुलदीप और बस में सवार हरदोई के सांडी गांव निवासी नागिनी पत्नी अब्दुल गफ्फार व इसी जिले के दौलतपुर बेनीगंज गांव निवासी नीलम पत्नी नैमिष, बावन गांव निवासी किरन शुक्ला पत्नी अखिलेश तथा पीलीभीत के सोहस गांव निवासी रोहित व देवरिया गांव निवासी अर्जुन घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुर्घटना के बाद डंपर चालक मौके से भाग निकला। दुर्घटना के बाद मार्ग पर जाम लगने लगा। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची सफीपुर पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को किनारे हटवा कर यातायात बहाल कराया।...