लखनऊ, मई 28 -- निगोहां, संवाददाता। यह भी पढ़ें- ओवरटेक के दौरान ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी जोरदार टक्कर, चालक की मौत, तीन घायलदुर्घटना का विवरण रायबरेली लखनऊ हाईवे पर गुरुवार तड़के जियो पेट्रोल पंप के सामने ट्रक और ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। ट्रक में फंसे चालक को किसी तरह से बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जाम लग गया। सूचना पर पहुंची निगोहां पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजकर यातायात सुचारू कराया।हादसे का कारण रायबरेली से लखनऊ की ओर जा रही चावल गेहूं लदी ट्रैक्टर ट्रॉली को पीछे से आ रहे ट्रक ने ओवरटेक करते समय गुरुवार तड़के चार बजे टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर लगते ही ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर ट्रक के सामने आ गई। हादसे में रायबरेली बछराव...