ओवरटेक को लेकर विवाद में रेस्टोरेंट संचालक का सिर फोड़ा
देहरादून, जून 1 -- देहरादून। ओवरटेक को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने रेस्टोरेंट संचालक पर हमला कर दिया। दो वाहन में सवार होकर आए दो युवकों और दो युवतियों ने बीच सड़क पर युवक की गाड़ी रुकवाकर मारपीट की और लोहे के कड़े से वार कर उसका सिर फोड़ दिया। बीच-बचाव करने आई बहन के साथ भी गाली-गलौज और मारपीट की गई। पुलिस ने तीन नामजद समेत चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। नेहरू कॉलोनी निवासी तनीषा सचदेवा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते शनिवार को उनका भाई आयुष सचदेवा घर से आराघर स्थित अपने रेस्टोरेंट जा रहा था। आराघर के पास दो वाहनों में सवार दो लड़कियों और दो लड़कों ने आयुष की गाड़ी को ओवरटेक कर जबरन रोक लिया। आरोप है कि उन्होंने आयुष के साथ गाली-गलौज की और मारपीट शुरू कर दी। पीछे से मौके पर पहुंची तनीषा ने जब बात करनी चाही तो आरोपियों ने उनके ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.