ओवरटेक को लेकर विवाद में युवक पर हमला, सिर फूटा
गोरखपुर, मई 21 -- पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पीपीगंज थाना क्षेत्र के गायघाट निवासी पंकज सहानी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि बुधवार शाम करीब सात बजे वह अपने दोस्त के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। गोनपुरा गांव के सिवान में बाइक ओवरटेक करने को लेकर एक चार पहिया वाहन चालक से कहासुनी हो गई। आरोप है कि कुछ देर बाद वाहन चालक अपने तीन-चार साथियों के साथ उनके घर पहुंच गया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपितों ने लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इससे उनका सिर फट गया। पीपीगंज पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.