ओवरटेक को लेकर विवाद में चालक समेत दो को पीटा, मुकदमा
हरदोई, जून 20 -- सुरसा। शुक्रवार रात ओवरटेक को लेकर हुए विवाद में कुछ अज्ञात लोगों ने एक व्यक्ति और उसके चालक के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। बेनीगंज निवासी नेमचन्द्र चौरसिया ने बताया कि वह 19 जून को अपने चालक कामेन्द्र राजवंशी के साथ उमरपुरवा मजरा खजुरहरा गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। देर रात वापस लौटते समय रास्ते में वाहन ओवरटेक करने को लेकर कुछ लोगों से कहासुनी हो गई। आरोप है कि 8 से 10 अज्ञात लोगों ने उनकी गाड़ी रोक ली। गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- ओवरटेक के विवाद में चालक समेत दो से मारपीट मारपीट में नेमचन्द्र चौरसिया और चालक कामेन्द्र राजवंशी घायल हो गए। किसी तरह दोनों वहां से निकलकर सुरसा थाने पहुंचे। घटना की जानकारी पुलिस को दी। थानाध्यक्ष विश्वास शर्मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.