फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 8 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। इटावा-बरेली नेशनल हाईवे पर राजेपुर थाना क्षेत्र के गांधी गांव के पास मंगलवार रात ओवरटेक को लेकर बारातियों और ट्रक चालक के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के बाद कुछ बारातियों ने ट्रक चालक के साथ मारपीट कर दी और ट्रक के आगे का शीशा भी क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मोहम्मदाबाद से हरदोई जिले के शाहाबाद जा रही एक बारात की बस मंगलवार रात करीब नौ बजे गांधी गांव के पास पहुंची थी। इसी दौरान बस और ट्रक के बीच ओवरटेक को लेकर विवाद हो गया। पहले दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जिसके बाद मामला बढ़ गया। बारातियों ने ट्रक का पीछा किया और उसे जैनापुर गांव के निकट रुकवा लिया। वहां ट्रक चालक के साथ मारपीट की गई तथा ट्रक के आगे का शीशा तोड़ दिया। घटना के दौर...