ओवरटेक के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरी रोडवेज बस, बड़ा हादसा टला
बलरामपुर, मार्च 22 -- श्रीदत्तगंज, संवाददाता। उतरौला-गोंडा मुख्य मार्ग पर ग्राम मुजहना के पास एक बड़ा हादसा टल गया, जब बलरामपुर डिपो की रोडवेज बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई। बताया जाता है कि बस उतरौला से गोंडा की ओर जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक बैजनाथ आगे चल रही गोण्डा डिपो की बस को ओवरटेक करने का प्रयास कर रहा था, तभी बस का संतुलन बिगड़ गया और वाहन नीचे उतर गया। गनीमत रही किसी प्रकार को कोई हादसा नहीं हुआ। स्थानीय लोगों ने बताया रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे मुजहना गांव के पास एक बस को ओवरटेकर करते समय वह सड़क पटरी से उतर गई, जो पलटते-पलटते बची। समय रहते चालक ने बस पर नियंत्रण पा लिया नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं दूसरी ओर अचानक हुई इस घटना से बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन राहत की बात यह रही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.