ओवरटेक के दौरान हुए हादसे में बाइक सवार जख्मी
मुजफ्फरपुर, मई 14 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कलमबाग चौक के पास गुरुवार शाम पौने छह बजे ओवरटेक करने के दौरान एक बाइक ने दूसरी में ठोकर मार दी। इससे बाइक सवार एक युवक सड़क पर काफी दूर तक घसीटता चला गया और जख्मी हो गया। वहां मौजूद लोगों ने उसे पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बताया गया कि चार दिन पूर्व भी इस जगह पर बाइक और ऑटो के बीच टक्कर हो गई थी। इसमें कई लोग जख्मी हो गए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.