एटा, मई 5 -- कायमगंज रोड स्थित कोल्ड तिराहा के पास मंगलवार को फर्रुखाबाद डिपो की रोडवेज बस ने ओवरटेक के दौरान भूसा से भरे ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। घायल दीनदयाल पुत्र रामसनेही निवासी मीरगंज थाना कायमगंज जिला फर्रुखाबाद ने बताया कि चाचा भगवान दास पुत्र राधेश्याम और बहन अनीता पत्नी हुकुम सिंह निवासी अमरोली रतनपुर के साथ ट्रैक्टर में भूसा भरकर गांव जा रहे थे। कोल्ड तिराहा के पास पहुंचते ही पीछे से आ रही रोडवेज बस ने ओवरटेक करने के प्रयास में ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। दीनदयाल के अनुसार बस की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे चालक नियंत्रण नहीं रख सका और हादसा हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही कोतवाली अलीगंज पुलिस और डायल 112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस और एंबुलेंस कर्मियों ने कड़ी मशक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.