औरैया, फरवरी 25 -- अछल्दा, संवाददाता। इंटरमीडिएट की परीक्षा देकर घर लौट रही दो छात्राएं सड़क हादसे में घायल हो गईं। ओवरटेक करने के दौरान एक बाइक सवार युवक की टक्कर छात्राओं की बाइक से हो गई। दुर्घटना में छात्राओं सहित युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार जानकी पुत्री अशोक कुमार निवासी सेउपुर और वर्षा पुत्री शिवपाल सिंह निवासी फकीरे का पुरवा मंगलवार शाम परीक्षा देकर अपने घर लौट रही थीं। सेउपुर गांव के पास सामने से आ रहे बाइक सवार नितेश पुत्र शिवशंकर निवासी पसैया ने ओवरटेक करने का प्रयास किया, तभी उसकी बाइक छात्राओं की बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा पहुंचाया। जहां जानकी और नितेश को भर्ती कर प्राथमिक उपचार दिया गया, जबकि व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.