अंबेडकर नगर, अक्टूबर 2 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार तड़के करीब पांच बजे हुए भीषण सड़क हादसे में बस में सवार चार यात्रियों की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा जलालपुर तहसील क्षेत्र में शाहपुर अंडरपास के पास अम्बरपुर टोल प्लाजा से पहले एक्सप्रेसवे के करीब 85 किलोमीटर पर हुआ। दिल्ली से बिहार के दरभंगा जा रही वोल्वो बस आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक करने के दौरान टाइल्स लदे ट्रेलर से जा भिड़ी। प्रारंभिक जांच में बस चालक को झपकी आने की बात सामने आ रही है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि करीब 40 फीट लंबी बस का अगला और बायां हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। यह भी पढ़ें- ओवरटेक के दौरान एसी बस ट्रेलर से भिड़ी, चार यात्रियों की मौत कई यात्री बस में फंस गए। टक्कर की आवाज और यात्रियों की चीख-पुकार से एक्सप्रे...