उन्नाव, मार्च 3 -- उन्नाव। संवाददाता माखी थाना क्षेत्र के मियागंज चकलवंशी मार्ग पर मिर्जापुर कला गांव के पास मंगलवार को ओवरटेक के दौरान दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें महिला सहित पांच लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। थाना क्षेत्र के सीपतपुर गांव निवासी सचिन अपनी भाभी लक्ष्मी और दो वर्षीय भतीजे रुद्र को बाइक से रिश्तेदारी में जगदीशपुर गांव ले जा रहा था। जैसे ही वह मिर्जापुर कला गांव के पास पहुंचा, तभी आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक करने के दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक से उसकी टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर आसीवन थाना क्षेत्र के कस्बा रसूलाबाद निवासी सुभाष, अंकित और विशाल सवार थे। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइकों पर सवार सभी लोग सड़क पर गिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.